Shahjahnpur News: कथित प्रतिबंधित मांस की बिक्री की सूचना पर हंगामा, दी तहरीर
शाहजहांपुर, अगस्त 25 -- Shahjahnpur News: पुवायां। नगर के मोहल्ला तकिया में मंगलवार को एक मकान में कथित प्रतिबंधित मांस की बिक्री किए जाने की सूचना पर अखंड हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ता पहुंच गए। कार्यकर्ताओं को देखकर वहां मौजूद कुछ लोग मांस को थैले में भरकर छत से कूदकर भाग निकले। कार्यकर्ताओं ने कमरे में मांस रखे होने का वीडियो बनाने का दावा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच की। बाद में कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी। बताया गया कि तकिया मोहल्ला खुटार रोड से बंडा रोड की ओर जाने वाले रास्ते पर एक मकान में प्रतिबंधित गोमांस की बिक्री किए जाने की जानकारी कार्यकर्ताओं को मिली थी। सूचना पर अखंड हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने मकान के बाहर बने कमरे को खुलवाकर देखा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.