Shahjahnpur News: कठिना नदी में उफान, तटबंध बनाने की मांग
शाहजहांपुर, सितम्बर 30 -- Shahjahnpur News: निगोही। भर्री बसन्तपुर गांव के पास कठिना नदी उफान पर है। ग्रामीणो ने डीएम को प्रार्थनापत्र भेज कटान रोकने के लिए तटबंध बनाने की मांग की है। विकास खंड निगोही के भर्री बसन्तपुर गांव के पश्चिम से कठिना नदी तथा पूरव में नहर निकली है। पानी छोड़े जाने से कठिना नदी उफान पर है। यहां पर नदी ने नहर को अपनी आगोश में ले लिया है। इससे इस इलाके में पानी काफी बढ़ गया है। कटान शुरू होने से परेशान ग्रामीणो ने डीएम को प्रार्थनापत्र देकर कटान रोकने के लिए तटबंध वनवाने की मांग की है। प्रार्थना पत्र पर समाजसेवी रामरतन लाल सोनी, ऋषिपाल कश्यप, वीरपाल वर्मा, बृजेश पाठक,श्रीराम कोली आदि के हस्ताक्षर है। यह भी पढ़ें- Balia News: गंगा भी फिर हुई खतरा के पार, खतरा बरकरार यह भी पढ़ें- बिहार: गंडक ने अब तोड़ा चंपारण तटबंध, अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.