शाहजहांपुर, जुलाई 25 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जनपद के प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने शुक्रवार को गर्रा नदी के दाहिने तट पर शाहबाजपुर, सरौरा और सरौरी गांवों में संचालित कटाव निरोधक परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि नदी किनारे कहीं भी कटान की स्थिति दिखाई दे तो तत्काल बाढ़ नियंत्रण कक्ष को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर जनहानि और नुकसान को रोका जा सके। निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने, राहत एवं बचाव की व्यवस्थाओं को पूरी तरह सक्रिय रखने तथा बाढ़ सुरक्षा से जुड़े सभी कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में किसी भी प्...