Shahjahnpur News: कटरा में हाईवे पर ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की मौत
शाहजहांपुर, जुलाई 6 -- Shahjahnpur News: मीरानपुर कटरा। हाईवे पर सब्जी मंडी के सामने रविवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात भी बाधित रहा। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ट्रक की तलाश शुरू कर दी है। हादसा सुबह उस समय हुआ जब बरेली जनपद के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव पुरतला निवासी 30 वर्षीय विपिन पुत्र राकेश कुमार बाइक से जलालाबाद स्थित अपनी ससुराल से घर लौट रहा था। जैसे ही वह मीरानपुर कटरा में हाईवे पर सब्जी मंडी के सामने पहुंचा, पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही विपिन सड़क पर गिर पड़ा और ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आने से उसकी मौके पर ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.