शाहजहांपुर, अगस्त 17 -- Shahjahnpur News: मीरानपुर कटरा। स्वतंत्रता दिवस परंपरागत रूप से हर्षोल्लास से मनाया गया। स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। ध्वजारोहण और रंगारंग कार्यक्रम हुए। नगर पंचायत और थाना परिसर समेत सभी सरकारी, अर्धसरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण के पश्चात मिष्ठान वितरण हुआ। आदर्श बाल विद्यालय इंटर कालेज, आर्य कन्या इंटर कालेज, स्वामी धर्मदेव प्रभाकर जनता इंटर कालेज, श्री बलवंत सिंह इंटर कालेज, स्वामी नंद किशोर आचार्य बाल विद्यालय, शान इंटर कालेज, शकुन इंटर कालेज, गायत्री माध्यमिक विद्यालय, काकारो शहीद इंटर कालेज, श्री सत्यपाल सिंह डिग्री कालेज, श्री चेतराम सिंह इंटर कालेज सिउरा समेत सभी सरकारी और निजी स्कूलों, मदरसों में ध्वजारोहण के बाद रंगारंग कार्यक्रम हुए। यह भी पढ़ें- Purnia News: पूर्णिया पूर्व प्रखंड में हर्षोल्ल...