शाहजहांपुर, जुलाई 9 -- Shahjahnpur News: मीरानपुर कटरा। बुधवार शाम को तेज हवा के साथ हुई मूसलाधार बारिश में सड़कें और गलियां तालाब बन गये। मेन बाजार रोड, सब्जी मंडी रोड, मोहल्ला कायस्थान, बंगशान, अफरीदी, कहरान, तहवरगंज, झंडा पीर आदि तमाम जगह गलियों और सड़कों पर एक से दो फिट तक पानी भर गया। लोगों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ी। गर्मी से निजात मिलने पर लोगों को राहत मिली। बच्चों ने गलियों और सड़कों पर निकल कर बारिश में नहाने का मजा लिया। धान की फसल के लिए बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के मुरझाए चेहरे खिल उठे। पानी के अभाव में खेतों में खड़ी गन्ने की फसल बारिश का पानी पड़ते ही लहलहा उठीं। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: झूमकर बरसे बदरा गर्मी से मिली राहत ,जलभराव से आफत यह भी पढ़ें- Fatehpur News: काले बादलों के साथ हुई सुबह, झ...