Shahjahnpur News: कच्चे कटरा पर अस्थायी मरम्मत, कवि तिराहे पर डाला जाएगा स्लैब
शाहजहांपुर, नवम्बर 6 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। शहर में सड़कें धंसने पर मरम्मत कराने के बजाय बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता घेरने का मामला हिन्दुस्तान में बुधवार को प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। कच्चे कटरा मोड़ के पास धंसी सड़क की अस्थायी मरम्मत करा दी गई है। वहीं, कवि तिराहे के पास धंसी सड़क को दुरुस्त करने के लिए स्लैब डालने की तैयारी है। नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने बताया कि कवि तिराहे के पास सड़क के नीचे नाली होने के कारण सीधे गड्ढा भरने के बजाय स्लैब डाला जाएगा। इसके बाद जल्द ही सड़क की अस्थायी मरम्मत कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि यह सड़क सीएम ग्रिड योजना के तहत स्वीकृत है। योजना के तहत सड़क का निर्माण होने पर समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा। फिलहाल काफी दिनों से जर्जर सड़क का दंश झेल रहे लोगों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.