Shahjahnpur News: कच्ची दीवार गिरने से रास्ता बंद, टीन शेड भी टूटा
शाहजहांपुर, सितम्बर 29 -- Shahjahnpur News: जैतीपुर। क्षेत्र के करकौर गांव में सोमवार दोपहर रफी अहमद की कच्ची दीवार अचानक रास्ते में गिर गई। टीन शेड भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय रास्ते से कोई व्यक्ति नहीं गुजर रहा था। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। दीवार गिरने के बाद मलबा रास्ते में फैल गया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। ग्रामीण रास्ते से मिट्टी और मलबा हटाने में जुटे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण कच्ची दीवारें कमजोर हो गई हैं, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। घटना की सूचना हल्का लेखपाल को दे दी गई है। यह भी पढ़ें- Amroha News: जर्जर स्कूल की दीवार भर-भराकर गिरी, बड़ा हादसा टला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.