Shahjahnpur News: ककहरा के साथ फलदार पेड़ों की पाठशाला, स्कूलों में बनेंगे खाद्य वन
शाहजहांपुर, सितम्बर 11 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जिले के परिषदीय स्कूलों में अब पढ़ाई के साथ बच्चों को पोषण और पर्यावरण से जोड़ने के केंद्र भी बनेंगे। सरकार की पहल के तहत विद्यालय परिसरों में खाद्य वन (फ्रूट फॉरेस्ट) विकसित किए जाएंगे। इसके लिए स्कूलों में उपलब्ध खाली जमीन पर स्थानीय जलवायु के अनुकूल फलदार पौधे लगाए जाएंगे। पहले चरण में 28 पीएमश्री स्कूल के साथ प्राथमिक विद्यालयों को चिह्नित किया गया है। खाद्य वन की अवधारणा के तहत स्कूल परिसर में लगाए गए फलदार पौधों से आने वाले वर्षों में बच्चों को ताजे फल उपलब्ध कराने की योजना है। इससे विद्यालयों में हरियाली बढ़ने के साथ बच्चों के पोषण में भी योगदान मिलेगा। खास बात यह होगी कि बच्चे पौधों और फलों के बारे में केवल किताबों में पढ़ने के बजाय उन्हें अपनी आंखों के सामने बढ़ते और फलते दे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.