Shahjahnpur News: कई महीने पहले पानी की पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क बनी मुसीबत
शाहजहांपुर, अक्टूबर 11 -- Shahjahnpur News: तिलहर। घर-घर पेयजल की सुविधा के लिए पाइप लाइन डालने को लेकर खोदी गई सड़के काफी समय बाद भी ठीक नहीं की गई। अब इन सड़कों पर निकलना लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। खुदी पड़ी सड़कों के कारण जहां जाम लगता है वहीं कई लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। बीते कई महीनो से जल निगम के द्वारा घर-घर पेयजल की पाइपलाइन डालने के लिए नगर की प्रमुख सड़कों को खोदा गया था। पाइपलाइन डालने के बाद भी इन सड़कों को ठीक नहीं किया गया। लोगों को प्रमुख स्थानों पर जाने एवं घरेलू कार्यों से बाजार जाने के लिए यही सड़क प्रमुख है जिसमें से पाइपलाइन डालने वाले ठेकेदार ने सड़क का हाल बुरा कर रखा है। एक तरफ की सड़क खुदी पड़ी होने के कारण यहां से निकलने पर प्रतिदिन घंटों का जाम लगता है और कई रोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।
खुदी सड़कों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.