Shahjahnpur News: कंटेनर की टक्कर से केला लदी डीसीएम पलटी
शाहजहांपुर, अक्टूबर 2 -- Shahjahnpur News: बंडा। कस्बे के मुख्य चौराहे पर गुरुवार रात करीब 2:30 बजे कंटेनर की टक्कर से केला लदी डीसीएम पलट गई। हादसे में डीसीएम क्षतिग्रस्त हो गई और केले सड़क पर फैल गए। चालक आशिक अली निवासी करतारपुर पुलिस चौकी, हापुड़ बाल-बाल बच गया। चालक ने बताया कि वह लखीमपुर से केले लेकर हापुड़ जा रहा था। चौराहे पर पुवायां की ओर से आए कंटेनर ने डीसीएम में टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि चौराहे पर गोल चक्कर न होने से हादसे होते रहते हैं। कई बार गोल चक्कर की मांग की जा चुकी है। थाना प्रभारी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.