Shahjahnpur News: ओसीएफ को पांच विकेट से हराया, अनुज मैन ऑफ द मैच
शाहजहांपुर, अक्टूबर 5 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। ओसीएफ स्टेडियम में रविवार को खेले गए मैच में शाहजहांपुर वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन ने ओसीएफ की टीम को पांच विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ओसीएफ की टीम ने 20 ओवर में 134 रन बनाए। पंकज और शमी ने 34-34 रन बनाए। वेटरन टीम की ओर से इरफान रजा ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेटरन टीम ने 19 ओवर में पांच विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। सलामी बल्लेबाज अनुज गुप्ता और इरफान ने पहले विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी की। अनुज ने 49, इरफान ने 28 और सैफी ने 33 रन बनाए। ओसीएफ की ओर से पंकज और अंकुल ने दो-दो विकेट लिए। अनुज गुप्ता को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस दौरान वेटरन टीम के कप्तान डॉ. मनोज यादव, ओसीएफ टीम के कप्तान एजीएम शेर सिंह मीणा, सचिव मसूद कमाल, उपाध्यक्ष पैट्रिक दास, पंकज तिवारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.