शाहजहांपुर, सितम्बर 24 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। ओवर स्पीड चालान और बरेली मोड़ पर अवैध रूप से रुकने वाली बसों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर हिंदू युवा वाहिनी ने हंगामा कर दिया। शिकायत लेकर एआरटीओ कार्यालय पहुंचे। वहां एआरटीओ के डीएम की मीटिंग में होने पर हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को आरटीओ कार्यालय परिसर में धरना शुरू कर दिया। संगठन का कहना था कि करीब 48 घंटे पहले एलआईयू के माध्यम से कार्यालय को ज्ञापन देने आने की सूचना दी गई थी, इसके बावजूद आरटीओ कार्यालय में उपलब्ध नहीं मिले। जिलाध्यक्ष दीपक त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। मंडल अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, महानगर अध्यक्ष शांतनु बेश, महानगर महासचिव पवन मिश्रा और संगठन महामंत्री शुभम मिश्रा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Shahjah...