शाहजहांपुर, सितम्बर 19 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर, संवाददाता। बढ़ती गर्मी के साथ बिजली की मांग बढ़ने से जिले की विद्युत व्यवस्था पर लोड बढ़ गया है। ओवरलोडिंग के चलते कहीं ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं तो कहीं उपकेंद्रों में तकनीकी खराबी से आपूर्ति ठप हो रही है। गुरुवार को बादशाहनगर विद्युत उपकेंद्र में 33 केवी लाइन के केबल बॉक्स में धमाके के बाद करीब 105 गांवों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। करीब 12 घंटे की मशक्कत के बाद देर रात आपूर्ति बहाल हो सकी। वहीं जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में 12 ट्रांसफार्मर फुंकने से करीब 10 गांवों में भी बिजली संकट रहा। बादशाहनगर उपकेंद्र में गुरुवार सुबह 33 केवी लाइन के केबल बॉक्स में अचानक धमाका हुआ। इसके बाद उपकेंद्र के पैनल में भी खराबी आ गई।

12 ट्रांसफार्मर फुंकने से कई गांव प्रभावित एक साथ दो तकनीकी खामियां...