शाहजहांपुर, नवम्बर 7 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। धनतेरस पर वाहन खरीदने का उत्साह शोरूम पर दिखा। कार से लेकर बाइक तक की बुकिंग पहले ही हो चुकी थी। धनतेरस पर लोग घर ले गए। कुछ लोग छोटी दिपावली और दिपावली पर भी ले जाएंगे। कार बाजार में इस बार ईंधन के विकल्पों को लेकर ग्राहकों की पसंद में बदलाव नजर आया। टाटा मोटर्स के शोरूम में सीएनजी और इलेक्ट्रिक कारों की मांग अधिक रही। केडी मोटर्स सेल्स के जीएम अभय के मुताबिक धनतेरस पर अकेले उनके शोरूम से धनतेरस के शाम तक छह कारों की डिलीवरी हो गई थी। इलेक्ट्रिक कारों में पंच ग्राहकों की पसंद बनी रही। सीएनजी पंच के सभी वैरिएंट उपलब्ध रहे, लेकिन मांग अधिक होने के कारण आपूर्ति कम पड़ी। मारुति के शोरूम में भी इलेक्ट्रिक ई-विटारा को ग्राहक पसंद कर रहे हैं, हालांकि इसकी आपूर्ति सीमित है। हुंडई के इलेक्ट्रि...