Shahjahnpur News: एसी आउटडोर पर फिर चोरों का धावा, 10 दिन में तीसरी वारदात
शाहजहांपुर, नवम्बर 4 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। सदर बाजार थाना क्षेत्र में चोरों ने एक निजी बीमा कार्यालय को फिर निशाना बनाया। बीती रात चोर छत पर लगे तीन एसी आउटडोर को क्षतिग्रस्त कर उनके अंदर का सामान निकाल ले गए। एक अन्य आउटडोर भी चोरी कर लिया गया। तीन क्षतिग्रस्त आउटडोर से निकाला गया सामान चोर सीढ़ियों पर ही छोड़ गए। आशंका है कि किसी के आने की आहट पर वे भाग निकले। एक ही प्रतिष्ठान में दस दिन के भीतर चोरी की यह तीसरी वारदात है। इससे पहले 23 अक्टूबर को चोर छह एसी आउटडोर के कॉपर तार चोरी कर ले गए थे। इससे करीब एक लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया था। इसके कुछ दिन बाद बारिश के दौरान छत पर रखे सात आउटडोर में से एक चोरी कर लिया गया था। अब फिर तीन आउटडोर क्षतिग्रस्त कर सामान निकालने की घटना सामने आई है। लगातार वारदातों से कार्यालय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.