Shahjahnpur News: एसीएमओ के निरीक्षण में पोस्टमार्टम हाउस में मिलीं खामियां, पांच कर्मचारी अनुपस्थित
शाहजहांपुर, जुलाई 22 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) डॉ. पीपी श्रीवास्तव ने मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान आउटसोर्सिंग कर्मचारी जगवीर, विपिन सिंह, अनेक सिंह, राजू तथा वार्डबॉय अनूप बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। इस पर एसीएमओ ने चीफ फार्मासिस्ट नागर को संबंधित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण लेकर रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय भेजने के निर्देश दिए। निरीक्षण में पोस्टमार्टम कक्ष, स्वच्छता व्यवस्था, उपकरणों की उपलब्धता और बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण की समीक्षा की गई। इस दौरान एक पंखा खराब मिला, बिसरा कक्ष में नल की टोंटी टूटी मिली, प्रतीक्षालय में इन्वर्टर-बैटरी नहीं थी तथा पुरुष शौचालय में पानी की व्यवस्था भी बाधित मिली। ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.