Shahjahnpur News: एसपीएल टूर्नामेंट के नॉकआउट में बिट्टू-11 की शानदार जीत
शाहजहांपुर, जुलाई 11 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। एसपीएल टूर्नामेंट सीजन-2 के दूसरे नॉकआउट मुकाबले में बिट्टू-11 ने एके-11 टेनिस को 67 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मुकाबले से पहले नाहिम ने टॉस उछाला। टॉस जीतकर बिट्टू-11 ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 10 ओवर में सात विकेट खोकर 127 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एके-11 टेनिस की टीम बिट्टू-11 के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 60 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह बिट्टू-11 ने मुकाबला 67 रन से अपने नाम कर लिया। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए सुहैल (शालू) को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 13 गेंदों में तेज़ 30 रन बनाने के साथ एक ओवर में केवल एक रन देकर दो विकेट भी झटके।मुख्य अतिथि पूर्व क्रिकेटर फैजान खान ने सुहैल को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया। आयोजन सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.