Shahjahnpur News: एसडीएम ने मतदाता कैंप का निरीक्षण किया
शाहजहांपुर, अक्टूबर 24 -- Shahjahnpur News: शनिवार को एसडीएम आशुतोष कुमार सिंह ने विशेष मतदाता पंजीकरण कैंपों का निरीक्षण किया।उन्होंने कौहीं, परौर और हैदलपुर के बूथों पर जाकर मतदाता पंजीकरण की स्थिति जानी।उन्होंने अधिकारियों से फॉर्म-6 और पंजीकरण की प्रगति के बारे में जानकारी ली।एसडीएम ने बताया कि कैंपों में फॉर्म-6 मिलेंगे। आवेदन के लिए नागरिकों को अपनी ताजा फोटो, जन्मतिथि और पते के जरूरी कागजात देने होंगे। हर मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क भी बनी है, जहां फॉर्म भरने में मदद मिलेगी।उन्होंने योग्य नागरिकों से कहा कि वे वोटर लिस्ट में अपना नाम देखें। अगर नाम शामिल नहीं है, तो तय प्रक्रिया से रजिस्ट्रेशन कराएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.