Shahjahnpur News: एसडीएम तिलहर ने निगोही में हुए जलभराव का निरीक्षण कर पंचायत कर्मियो को जल निकासी के निर्देश दिये
शाहजहांपुर, सितम्बर 30 -- Shahjahnpur News: निगोही। एसडीएम तिलहर आदित्य श्रीवास्तव ने नगर पंचायत निगोही के मोहल्ला नई बस्ती में हुए जलभराव की समस्या का निरीक्षण कर समाधान का निर्देश दिया। बुधवार दोपहर एसडीएम तिलहर आदित्य श्रीवास्तव सबसे पहले नगर पंचायत आफिस गये। पंचायत कर्मियो से नगर के संबंध में फीडबैक लेने के बाद मोहल्ला नई बस्ती गौटिया में हुए जलभराव को देखने मौके पर पहुंच गये। मोहल्ले की गलियो में पानी देख पंचायत कर्मियो से जल निकासी का प्रबंध कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर मौके पर मौजूद सभासद और नागरिकों ने जल निकासी के साथ खस्ताहाल सड़को का निर्माण कराने की मांग एसडीएम तिलहर से की। उन्होने समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन जनता को दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.