शाहजहांपुर, अगस्त 26 -- Shahjahnpur News: खुटार। मंगलवार रात करीब 11 बजे पुवायां के एसडीएम सदानंद सरोज अचानक खुटार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने पहुंच गए। एसडीएम के पहुंचने की किसी को भनक नहीं लगी। निरीक्षण में इमरजेंसी ड्यूटी पर डॉक्टर नदारद मिले, जबकि सीएचसी प्रभारी के कक्ष में कुछ कर्मचारी एसी में आराम करते पाए गए। वहीं लेबर रूम में पंखा खराब होने से भर्ती गर्भवती महिलाएं गर्मी से परेशान मिलीं। तमाम खामियां देखकर एसडीएम ने डॉक्टरों को कड़ी फटकार लगाई।

स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारियों की लापरवाही एसडीएम सबसे पहले सीएचसी प्रभारी डॉ. गौरव सक्सेना के कक्ष में पहुंचे। वहां कुछ कर्मचारी एसी में बैठे मिले, लेकिन इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. विनोद मौके पर नहीं थे। एसडीएम के पहुंचने की जानकारी मिलते ही कर्मचारी डॉक्टरों को सूचना दे...