शाहजहांपुर, अगस्त 1 -- Shahjahnpur News: कलान।सावन के महीने में शिव भक्तों को कोई परेशानी न हो इसके लिए प्रशासन की तैयारी की, लेकिन हाईवे पर गहरे गड्ढे शिव भक्तों को मुसीबत बन सकते हैं।वहीं पीडब्लयूडी विभाग हाई-वे पर गड्ढा मुक्त का दावा कर रहा है।नगर के डिप के पास मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाई-वे 43 पर नालों का बहता पानी किसी से छिपा नहीं है।उसपर हाई-वे पर बने गहरे गड्ढे जानलेवा भी हो सकते हैं।सावन के पहले सोमवार को बड़ी संख्या में शिव भक्त की आवाजाही होगी।जिससे उन्हें मुशीबत हो सकती है।वहीं हिन्दू संगठनों ने शीघ्र हाई-वे की मरम्मत की मांग की है। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: पहले सोमवार को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम ने परखी व्यवस्थाएं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...