Shahjahnpur News: एप्रोच रोड की सुस्ती से थमीं ई-सिटी बसें, सेतु निगम की लापरवाही का जनता भुगत रही खामियाजा
शाहजहांपुर, जुलाई 11 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। ककरा कला पुल की एप्रोच रोड समय पर तैयार नहीं होने से शहर की ई-सिटी बस सेवा पिछले तीन दिनों से बंद है। पुल को 30 जून तक तैयार करने के लिए लिया गया यातायात डायवर्जन समाप्त हुए 11 दिन बीत चुके हैं, लेकिन सेतु निगम अब तक एप्रोच रोड पूरी नहीं करा सका। नतीजतन वैकल्पिक जर्जर मार्ग पर बसें फिसलने लगीं और गुरुवार की दूसरी पाली से उनका संचालन रोकना पड़ा। बाढ़ के दौरान शहर को सुरक्षित रखने के लिए ककरा कला पुल को करीब 80 सेंटीमीटर ऊंचा किया जा रहा है। पुल से होकर ककरा कला चार्जिंग स्टेशन से ई-सिटी बसें शहर में प्रवेश करती हैं। चार्जिंग स्टेशन से शहर तक पहुंचने के केवल दो मार्ग हैं। पहला मार्ग ककरा कला पुल से होकर गर्रा पुल, अजीजगंज चौकी होते हुए शहर पहुंचता है, जबकि दूसरा मार्ग ककरा कला मोहल्ला, र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.