Shahjahnpur News: एनसीसी भर्ती में अनियमितता का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग
शाहजहांपुर, अगस्त 19 -- Shahjahnpur News: तिलहर कॉलेज में एक अगस्त को हुई एनसीसी भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाते हुए आवेदकों ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र दिया है। आरोप है कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को चयन से बाहर कर अपात्र बच्चों का चयन किया गया। 19 अगस्त को चयन सूची जारी होने के बाद मामला सामने आया। आवेदकों का कहना है कि भर्ती के दौरान हुई दौड़ का वीडियो भी बनाया गया था, जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले कई बच्चों का चयन नहीं हुआ। आकाश गंगवार और विश्वदेव ने निष्पक्ष जांच कराकर भर्ती दोबारा कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान आकाश यादव, विकास, शिवम मौर्य, मंगेश, अनमोल मिश्रा, अंकित पाल समेत अन्य आवेदक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.