शाहजहांपुर, सितम्बर 5 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। श्री मंगलसेन भारतीय इंटर कॉलेज में शनिवार को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से आपदा प्रबंधन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। एनडीआरएफ की टीम ने शिक्षकों को भूकंप समेत विभिन्न आपदाओं के दौरान बचाव और राहत कार्यों के तरीके बताए। प्रशिक्षण में आपदा के समय सावधानियां बरतने, सुरक्षित स्थान पर पहुंचने, घायलों की मदद करने और प्राथमिक स्तर पर बचाव कार्य करने की जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने आपदा के दौरान धैर्य बनाए रखने तथा आसपास के लोगों की सहायता करने के जरूरी उपाय भी बताए। विद्यालय के शिक्षक रमेश चंद्र ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से आपदा के समय लोगों की जान बचाने में काफी मदद मिल सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...