शाहजहांपुर, अक्टूबर 11 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। डॉ. सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में 8वीं बटालियन एनडीआरएफ, गाजियाबाद की टीम ने मॉक ड्रिल कर छात्र-छात्राओं को आपदा प्रबंधन और जीवन रक्षा का प्रशिक्षण दिया। असिस्टेंट कमांडेंट धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में जवानों ने भूकंप, आगजनी और बाढ़ जैसी आपदाओं से बचाव के तरीके बताए। विद्यार्थियों को सीपीआर, प्राथमिक उपचार और फ्रैक्चर में घायल को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने का अभ्यास कराया गया। खाली बोतलों, बांस और कपड़ों से अस्थायी बचाव उपकरण बनाना भी सिखाया। प्रधानाचार्या वंदना गुप्ता और उप-प्रधानाचार्या ज्योत्सना द्विवेदी ने टीम का आभार जताया। यह भी पढ़ें- Orai News: एनडीआरएफ ने छात्राओं को दिया आपदा से बचाव का प्रशिक्षण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...