Shahjahnpur News: एनएच पर महीनों से बंद पड़ीं स्ट्रीट लाइटें, रेलिंग भी टूटी
शाहजहांपुर, अक्टूबर 20 -- Shahjahnpur News: अल्हागंज। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 730सी पर अल्हागंज बस अड्डे और जलालाबाद-फर्रुखाबाद मार्ग पर लगी पथ प्रकाश व्यवस्था कई महीनों से बंद पड़ी है। वहीं, बस अड्डे के पास बीच के विभाजक पर लगी सुरक्षा रेलिंग भी कई स्थानों से गायब है। ऐसे में रात के समय अंधेरा रहने से दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। इसके बावजूद संबंधित विभाग की ओर से समस्या का समाधान नहीं कराया गया है। बस अड्डे के पास नगर के मुख्य बाजार की ओर जाने के लिए राजमार्ग पर रास्ता बना हुआ है। यहां दिनभर वाहनों के साथ पैदल यात्रियों की आवाजाही रहती है। रात में रोशनी नहीं होने से यह रास्ता स्पष्ट दिखाई नहीं देता। इससे तेज गति से गुजरने वाले वाहनों और बाजार की ओर मुड़ने वाले वाहन चालकों को परेशानी होती है। सड़क पार करने वाले राहगीरों के लिए भी खतर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.