Shahjahnpur News: एनएचएम संविदा कर्मचारियों का धरना पांचवें दिन भी जारी
शाहजहांपुर, अक्टूबर 17 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। मांगों को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ का लखनऊ स्थित इको गार्डन में धरना-प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। शाहजहांपुर समेत प्रदेशभर के संविदा कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर रोष जताया। गुरुवार देर रात प्रशासनिक अधिकारियों से लंबी वार्ता हुई। कुछ मांगों पर सहमति बनी, लेकिन लिखित आश्वासन नहीं मिलने से वार्ता बेनतीजा रही। प्रांतीय नेताओं ने स्पष्ट किया कि सहमति से संबंधित पत्र जारी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। जिले से जिला अध्यक्ष अजीत सिंह और जिला मंत्री डॉ. प्रशांत सिंह के नेतृत्व में संतोष सिंह, मोहसिन सईद समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी धरने में शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Banda News: संविदा कर्मियों का धरना जारी यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News:...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.