Shahjahnpur News: एडीएम का आदेश बेअसर, मंडी में व्यापारियों का कब्जा बरकरार
शाहजहांपुर, अक्टूबर 15 -- Shahjahnpur News: बंडा उपमंडी में अव्यवस्थाओं को लेकर एडीएम प्रशासन के निर्देश भी बेअसर साबित हो रहे हैं। निरीक्षण के दौरान मंडी परिसर खाली कराने के निर्देश दिए जाने के तीन दिन बाद भी यहां व्यापारियों का धान पड़ा हुआ है। इससे किसानों को अपनी उपज रखने तक की जगह नहीं मिल पा रही है। किसान मंडी में धान बेचने के लिए परेशान हैं, लेकिन जिम्मेदारों की ओर से व्यवस्था दुरुस्त नहीं की जा सकी है। 12 अक्टूबर को धान खरीद के पहले दिन एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा, एसडीएम सदानंद सरोज और डिप्टी आरएमओ राकेश मोहन पांडेय ने मंडी का निरीक्षण किया था। इस दौरान परिसर में जगह-जगह धान सूखता मिला और धान के चट्टे लगे हुए थे। इस पर एडीएम ने नाराजगी जताते हुए मंडी परिसर की जगह तत्काल खाली कराने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद तीन दिन बाद भी मंडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.