Shahjahnpur News: एडिटेड फोटो शेयर करने पर आरोपी गिरफ्तार
शाहजहांपुर, सितम्बर 2 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। सोशल मीडिया पर एडिटेड फोटो शेयर करने के मामले में थाना परशुरामपुरी पुलिस ने आरोपी अरविन्द यादव (31) निवासी ग्राम मझरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, उसने 23 अगस्त को अपनी फेसबुक आईडी से एडिटेड फोटो शेयर की थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जानकारी के अभाव में एआई के माध्यम से फोटो एडिट हो गई थी और भूलवश फेसबुक पर शेयर हो गई। गलती का अहसास होने पर उसने फोटो डिलीट कर दी। पुलिस ने शांति एवं कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत त्वरित कार्रवाई की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.