Shahjahnpur News: एटीवीएम अपडेट के फेर में यात्रियों की बढ़ी परेशानी
शाहजहांपुर, अक्टूबर 5 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन पर एटीवीएम मशीनों के अपडेट और तकनीकी प्रक्रिया के चलते जनरल टिकट यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। कई बार एटीवीएम से गंतव्य स्टेशन का टिकट नहीं निकलने के कारण यात्रियों को दोबारा टिकट काउंटर की कतार में लगना पड़ रहा है। इससे शाम के समय काउंटर पर भीड़ बढ़ जाती है और ट्रेन पकड़ने की जल्दी में यात्रियों की परेशानी और बढ़ रही है। स्टेशन से प्रतिदिन करीब पांच हजार जनरल टिकट बिकते हैं। इसके बावजूद कई बार केवल एक टिकट काउंटर संचालित होने से यात्रियों का दबाव बढ़ जाता है। यात्रियों के अनुसार काउंटर पर एक ही कर्मचारी के रहने से टिकट मिलने में समय लगता है। जल्दबाजी में कई बार यात्रियों और कर्मचारियों के बीच नोकझोंक की स्थिति भी बन जाती है।एटीवीएम की सुविधा शुरू होने के बावजूद तकनीकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.