Shahjahnpur News: एचटी लाइन बाजरे की फसल पर गिरा, चार एकड़ की उपज राख
शाहजहांपुर, नवम्बर 8 -- Shahjahnpur News: मदनापुर। ढुकुरी खुर्द गांव में शनिवार दोपहर 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन का तार टूटकर बाजरे की फसल पर गिर गया। इससे आग लग गई और कैलाश की करीब चार एकड़ खेत की काटकर रखी गई बाजरे की फसल जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि कोई व्यक्ति तार की चपेट में नहीं आया। कैलाश पुत्र श्रीराम ने कटाई के बाद बाजरे की फसल घर के पास ढेर में लगा रखी थी। इसमें बटाईदार की उपज भी शामिल थी। ग्रामीणों ने बिजलीघर को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। आरोप है कि शिकायत के करीब छह घंटे बाद भी टूटा तार ठीक करने कर्मचारी नहीं पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि जर्जर लाइन गांव में कई घरों के ऊपर से गुजर रही है। उन्होंने लाइन को दूसरे रास्ते से ले जाने की मांग की है। अवर अभियंता बृजमोहन पांचाल ने बताया कि कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया है। लाइन स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.