शाहजहांपुर, अगस्त 21 -- Shahjahnpur News: खुटार। कैहमारिया गांव में गुरुवार को एचटी लाइन की बंच केबल में अचानक डबल करंट दौड़ गया। इससे घरों में जा रही केबिल टूटकर गिर गई। इसकी चपेट में आने से इसरार खान (55) और अफजल की पत्नी नाजों बुरी तरह झुलस गईं। दोनों को परिजनों ने निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। फिरदौस ने बताया कि उनके पिता इसरार घर के बाहर कुर्सी पर बैठे थे। अचानक केबिल टूटकर उनके ऊपर गिर गई। करंट लगने से वह उछलकर दूर जा गिरे और सिर फटने के साथ हाथ-पैर झुलस गए। वहीं नाजों लिंटर पर कपड़े सुखाने गई थीं, तभी लिंटर में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गईं। ग्रामीणों के मुताबिक ट्रांसफार्मर के तारों पर कौवा बैठने से तार आपस में छू गए, जिससे बंच लाइन में डबल करंट दौड़ गया। इससे टीवी, फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन और समरसेबल समेत कई घरों के विद्यु...