Shahjahnpur News: एक साथ 15 बकरियों की मौत, परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट
शाहजहांपुर, अक्टूबर 7 -- Shahjahnpur News: बंडा। थाना क्षेत्र के कुंवरपुर रती गांव में खेत के पास पानी पीने के बाद 15 बकरियों की अचानक मौत हो गई। बकरियां नूर बानो के परिवार की आय का प्रमुख साधन थीं। पति सलमान उर्फ लाला की करीब पांच महीने पहले मौत हो चुकी है। बकरियों की मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। नूर बानो ने बताया कि उनके पास करीब 30 बकरियां थीं। मंगलवार दोपहर वह बकरियों को धान के खेतों में चरा रही थीं। आलमपुर पिपरिया निवासी एक व्यक्ति के खाली खेत के पास पहुंचने के कुछ देर बाद बकरियों की तबीयत बिगड़ने लगी। करीब एक घंटे में 15 बकरियों की मौत हो गई। महिला ने आशंका जताई कि खेत में कीटनाशक के डिब्बे पड़े थे और पास का पानी दूषित हो सकता है। उन्होंने करीब ढाई लाख रुपये के नुकसान का दावा किया है। हालांकि, मौत की वास्तविक व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.