शाहजहांपुर, सितम्बर 5 -- Shahjahnpur News: कांट, संवाददाता। इंदेपुर गांव में झटका मशीन का तार लगाते समय करंट की चपेट में आकर पिता-पुत्र की मौत के बाद शुक्रवार को भी गांव में मातम पसरा रहा। सुबह श्यामाचरण और उनके छोटे बेटे सुमित की अर्थियां एक साथ उठीं तो हर किसी की आंखें नम हो गईं। परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन रहा। ढाई घाट पर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। गुरुवार को खेत में झटका मशीन का तार लगाते समय 60 वर्षीय श्यामाचरण और उनके 25 वर्षीय बेटे सुमित करंट की चपेट में आ गए थे। हादसे में दोनों की मौत हो गई थी। देर शाम तक परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं थे। विधायक अरविंद सिंह के समझाने के बाद परिजन राजी हुए। रात में पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव गांव पहुंचे। पूरी रात घर में रोने-बिलखने की आवाजें गूंजती रहीं।शुक्रवार को ढाई...