Shahjahnpur News: एक सप्ताह में निस्तारित हों किसानों की शिकायतें : डीएम
शाहजहांपुर, जुलाई 15 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। विकास भवन सभागार में बुधवार को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किसान दिवस में किसानों की समस्याएं सुनी गईं। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बैठक में प्राप्त सभी शिकायतों का एक सप्ताह के भीतर निस्तारण कर रिपोर्ट जिला कृषि अधिकारी को उपलब्ध कराई जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी, कृषि एवं संबद्ध विभागों के अधिकारी, लीड बैंक मैनेजर, बीमा कंपनी के प्रतिनिधि तथा किसान मौजूद रहे। किसान दिवस में 11 लिखित शिकायतें एवं मांगें प्राप्त हुईं, जिनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि सहकारी समितियों पर सदस्य नहीं होने पर भी किसानों को खाद उपलब्ध कराई जाए। यह भी पढ़ें- Jhansi News: किसान दिवस जेई बिजली का वेतन रोका, शिकातय निस्तारण में लाप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.