Shahjahnpur News: एक लाख रुपये छीनने का आरोप, दी तहरीर
शाहजहांपुर, अगस्त 4 -- Shahjahnpur News: पुवायां। थाना क्षेत्र के गांव बरौना निवासी रवि राज पुत्र मलिखान अंकित पुत्र राजेश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है। दोनों लोग गांव घनश्यामपुर खुर्द निवासी वसीम खान से एक लाख ईंट भट्टे पर काम करने जाने के लिए एडवांस लाए थे। वह साइकिल से गांव बरौना जा रहे थे। तभी रास्ते में पुलिया के पास चार लोगों ने उन्हें रोक कर मारपीट करते हुए रुपए छीन लिए। उन्होंने बताया है की एक व्यक्ति उनके गांव का था। जब वह लोग उनके घर शिकायत करने गए तो उन्होंने उनके साथ मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- Bagaha News: चाकू मारकर तीस हजार रुपये छीने पुलिस ने बताया है कि घटना की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.