Shahjahnpur News: एक माह में मानक पूरे करें कोचिंग सेंटर, नहीं तो पंजीकरण होगा निरस्त
शाहजहांपुर, जुलाई 10 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर, संवाददाता। जिले के सभी छोटे-बड़े कोचिंग सेंटरों की हाल ही में प्रशासन ने जांच कराई है। इसके बाद अब डीआईओएस हरिवंश कुमार ने सख्त अल्टीमेटम जारी किया है। भारत सरकार के कोचिंग केंद्र विनियमन दिशा-निर्देश-2024 के अनुपालन में सभी संचालकों को एक माह के भीतर निर्धारित मानकों को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। स्पष्ट किया गया है कि समय सीमा के भीतर नियमों का पालन नहीं करने वाले संस्थानों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। डीआईओएस ने बताया कि कोई भी कोचिंग सेंटर बिना पंजीकरण संचालित नहीं किया जा सकेगा। वर्तमान में चल रहे सभी संस्थानों को तत्काल पंजीकरण कराना होगा तथा पंजीकरण की अवधि समाप्त होने से दो माह पहले नवीनीकरण के लिए आवेदन करना होगा। नियमों का उल्लंघन मिलने पर पहली बार 25 हजार रुपये ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.