शाहजहांपुर, अगस्त 3 -- Shahjahnpur News: तिलहर। महिला मिशन सशक्तिकरण को लेकर मेधावी छात्राओं को एक दिन का पुलिस चौकी प्रभारी बनाया गया। ग्रामीण क्षेत्र पुलिस चौकी में पहली बार छात्र के द्वारा चौकी प्रभारी बनने को लेकर उत्साहपूर्वक ग्रामीणों में माहौल रहा।सोमवार को बिरसिंहपुर पुलिस चौकी प्रभारी अरुण गौतम ने विद्या इंटर कॉलेज की कक्षा 11 की छात्रा झलक चौहान एवं हाईस्कूल की छात्रा गौरी सिंह चौहान को प्रतीकात्मक रूप से चौकी प्रभारी बनाया। दोनों छात्राओं ने पुलिस की कुर्सी पर बैठकर चौकी पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान प्रधानाचार्य विश्वनाथ प्रताप सिंह, शिक्षिका अर्चना, ज्योति, पिंकी, संजय सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, संत कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, भगवान दास वर्मा, ठाकुर संजीव सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...