शाहजहांपुर, सितम्बर 30 -- Shahjahnpur News: बंडा। नगर पंचायत के मोहल्ला देवस्थान में मंगलवार को सड़क पर भरे पानी के बीच करीब एक दशक से टूटी पड़ी पुलिया दिखाई नहीं दी। इससे साइकिल सवार दो बच्चे नाले में जा गिरे। हादसे में 12 वर्षीय अजय की डूबने से मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त छोटू बच गया। सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद अजय को नाले से बाहर निकाला। अजय मूलरूप से बरेली जिले के भूता थाना क्षेत्र के गांव गिर्दाहापुर निवासी राजेश का पुत्र था। वह बंडा के मोहल्ला रामनगर में अपने नाना सीताराम के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था। मंगलवार को वह पड़ोस में रहने वाले दोस्त छोटू के साथ साइकिल से घूमने निकला था। बताया गया कि देवस्थान मोहल्ले में सड़क पर काफी पानी भरा था। पानी के कारण सड़क पर स्थित टूटी पुलिया दिखाई नहीं दी। स...