शाहजहांपुर, अगस्त 3 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। बण्डा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत एक आरोपी को 1 किलो 22 ग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गहलुईया पुल के पास घेराबंदी कर ग्राम रतनपुर, थाना शीशगढ़ (बरेली) निवासी 42 वर्षीय युसुफ खां पुत्र काले खां को दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से अवैध अफीम, एक मोबाइल फोन और 540 रुपये नकद बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...