शाहजहांपुर, नवम्बर 7 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जिले में बुनियादी शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एआरपी के 23 रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए पीएमश्री राजकीय विद्यालय में लिखित परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के लिए कुल 92 शिक्षकों ने आवेदन किया था, जिनमें 80 शिक्षक शामिल हुए, जबकि 12 अनुपस्थित रहे। परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक, डायट प्राचार्य और जिला समन्वयक रोहित सिंह भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...