शाहजहांपुर, नवम्बर 2 -- Shahjahnpur News: ‎बरेली। भौतिकी शिक्षण को रुचिकर, प्रभावशाली और व्यावहारिक बनाने के लिए आधुनिक तकनीक, नवाचार और नई शिक्षण पद्धतियों को अपनाना जरूरी है। यह बातें बरेली कॉलेज के भौतिकी विभाग के प्रो. सुंदर सिंह ने शनिवार को केसीएमटी में आयोजित एकेडमिक साइंस कॉन्क्लेव में कही। ‎इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजिक्स टीचर्स (आईएपीटी) के सहयोग से आयोजित कॉन्क्लेव का विषय भौतिकी शिक्षा में नवीनतम प्रवृत्तियां रहा। प्रो. सुंदर सिंह ने शिक्षण में डिजिटल तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और चैट जीपीटी के उपयोग की संभावनाएं बताईं। इस दौरान अनुसंधान, प्रकाशन, कॉपीराइट और पेटेंट पर भी चर्चा हुई। जीआरएम ग्रुप के चेयरमैन राजेश अग्रवाल, केसीएमटी के प्रबंध निदेशक डॉ. विनय खण्डेलवाल, प्राचार्य डॉ. आरके सिंह, अनुराग चित्रा और ममतेश माहेश्वरी मौजूद...