शाहजहांपुर, जुलाई 28 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जनपद में सरकारी कार्यालयों की कार्यप्रणाली अब पूरी तरह डिजिटल होने जा रही है। शासन की मंशा के अनुरूप एक अगस्त से सभी विभागों में ई-ऑफिस प्रणाली को शत-प्रतिशत लागू करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके तहत सरकारी फाइलों का संचालन, अनुमोदन, अग्रसारण और निस्तारण ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। इसी उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में अधिकारियों एवं संबंधित कार्मिकों को ई-ऑफिस प्रणाली का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं में ई-ऑफिस प्रणाली का प्रभावी संचालन शामिल है। सभी विभागों को अब पारंपरिक कागजी कार्यप्रणाली से निकलकर डिजिटल व्यवस्था को पूरी तरह अपनाना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि ई-...