शाहजहांपुर, सितम्बर 27 -- Shahjahnpur News: तिलहर। लगातार बारिश के बाद नगर के मोहल्ला उम्मरपुर स्थित कच्ची मस्जिद के पास जलभराव से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मोहल्ले की गलियों में पानी भर जाने से स्थानीय लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से बारिश का पानी लंबे समय तक जमा रहता है। मोहल्ला निवासी मोहम्मद जायद अंसारी ने डीएम को शिकायत भेजकर समस्या के समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि जलभराव के कारण लोगों को रोजमर्रा के कामों के लिए भी पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। लंबे समय तक पानी जमा रहने से गंदगी और संक्रमण का खतरा भी बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कराने, तत्काल जल निकासी की व्यवस्था करने और भविष्य में जलभराव की समस्या से निजात के लिए स्थायी समाधान कर...