शाहजहांपुर, अगस्त 10 -- Shahjahnpur News: तिलहर। चोरी का आरोप लगने वाले युवक की संदिग्ध मौत के मामले में परिजनों के द्वारा गांव के पिता पुत्रों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुकदमे को लेकर पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया। फरार एक आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है। नबियापुर गांव के उमेश वर्मा पर गांव के ही कुछ लोगों ने पैनल चोरी करने का आरोप लगाया था। इसके बाद संदिग्ध परिस्थितियों में उमेश का शव फांसी पर झूलता हुआ मिला था। उमेश के भाई सर्वेश ने गांव के ही पिता पुत्रों पर उमेश की हत्या करने तथा शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आई थी। इसके बाद परिवार के लोगों ने उमेश के शव को तिलहर निगोही मार्ग पर रखकर बिरसिंहपुर इंचार्ज अरुण गौतम एवं सिपाही पिंटू क...