Shahjahnpur News: उमस से स्कूलों में बिगड़ रही बच्चों की तबीयत, दो छात्र-छात्राएं हुए बेहोश
शाहजहांपुर, जुलाई 17 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। उमस भरी गर्मी में परिषदीय स्कूलों में बच्चों के बेहोस होने के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जिससे अब स्कूल के बदलने की मांग तेज हो गयी है। गुरूवार को भावलखेड़ा ब्लाक के कंपोजिट स्कूल हथौड़ा बुजुर्ग में पढ़ने बाला छात्र अचानक बेहोश हो गया। जानकारी के बाद तत्काल शिक्षकों ने बच्चे को त्वरित उपचार देकर पानी आदि पिलाया, जिसके बाद बच्चे को स्कूल से घर भेज दिया। वहीं दूसरी घटना खुदागंज ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय दीपपुर में कक्षा पांच से पढ़ने बाली छात्रा अलेना बेहोश हो गयी। तत्काल शिक्षकों ने पानी पिलाया और हांथ बाले पंखे से हवा कर राहत दी। बच्ची बेहोस होने के बाद स्कूल में गांव के लोग आने लगे और गर्मी से बचाव के लिए व्यवस्था करने को कहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.