शाहजहांपुर, अगस्त 8 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर, संवाददाता। उमस भरी गर्मी के बीच जिले के कई इलाको की बिजली सप्लाई सुधरने का नाम नहीं ले रही है। उसी क्रम में जलालाबाद क्षेत्र में बिजली कटौती का सिलसिला जारी है। बिजली कटौती से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के कई फीडरों पर कटौती कर दूसरे फीडरों को बिजली आपूर्ति दी जा रही है। जलालाबाद विद्युत उपकेंद्र के पाली, दहेना और अफतियापुर फीडर पर करीब पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रखी गई। इस दौरान इन फीडरों की बिजली काटकर अन्य फीडरों को आपूर्ति दी गई। लगातार कई घंटे बिजली न मिलने से उमस भरी गर्मी में लोग परेशान रहे। इसी तरह मदनापुर विद्युत उपकेंद्र के गढ़िया रंगीन, बरी खास और छेदापट्टी फीडर पर भी बिजली कटौती कर अन्य फीडरों की आपूर्ति बहाल रखने की बात सामने आई है। उपभोक्ता...