Shahjahnpur News: उमस के साथ बिजली संकट का करंट, दो दिन में 26 ट्रांसफार्मर धड़ाम जिले के कई इलाकों में ओवरलोड ट्रांसफार्मर ने तोड़ा
शाहजहांपुर, अक्टूबर 2 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। बारिश के बाद उमस बढ़ते ही बिजली की मांग बढ़ने लगी है और इसका असर आपूर्ति व्यवस्था पर दिखाई देने लगा है। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में ओवरलोडिंग के चलते पिछले दो दिनों में 26 से अधिक ट्रांसफार्मर फुंक गए। ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद हजारों उपभोक्ताओं को 15 घंटे से अधिक समय तक बिजली संकट झेलना पड़ा। कई स्थानों पर मरम्मत और ट्रांसफार्मर बदलने में लंबा समय लगने से लोगों को रात भी अंधेरे में गुजारनी पड़ी।
प्रभावित क्षेत्र जिले के सिंधौली, कटरा, खुटार, बंडा, पुवायां, जलालाबाद, मदनापुर, परौर, कलान और तिलहर क्षेत्र में ट्रांसफार्मर फुंकने से 20 से अधिक गांव की बिजली सप्लाई बंद रही। जानकारी के बाद कई जगह निगम की टीमों ने खराब ट्रांसफार्मर बदलने का काम शुरू किया, उसके बाद भी आपूर्ति बहाल नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.