शाहजहांपुर, अक्टूबर 23 -- Shahjahnpur News: जलालाबाद। मंडी समिति में सरकारी धान खरीद शुरू हुए नौ दिन बीत गए, लेकिन क्रय केंद्रों पर तौल शुरू नहीं हो सकी। एमओ मनोज कुमार गौतम के मुताबिक, केंद्रों पर सरकारी उपकरणों की कमी और नियुक्त कर्मचारियों व ठेकेदारों की अनुपस्थिति के कारण खरीद में देरी हुई। उन्होंने गुरुवार से खरीद सुचारू कराने का प्रयास किए जाने की बात कही। खरीद शुरू नहीं होने से किसान परेशान हैं। आरोप है कि मजबूरी में किसान बिचौलियों को कम दाम पर धान बेच रहे हैं। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: मंडी समिति में धान क्रय केंद्रों का डीसीओ ने किया निरीक्षण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...